Lalit Narayan Mithila University
Darbhanga, Bihar
BLIS 2nd Merit List for Admission Sesion 2025-26
BLIS 2nd Merit List for Admission Sesion 2025-26
BLIS नामांकन की द्वितीय मेरिट लिस्ट संबंधी आवश्यक सूचनाए
निदेशानुसार, "पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान' (स्ववित्तपोषित), ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में Bachelor of Library and Information Science (BLIS ) पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 में नामांकन हेतु शेष रिक्त सीटों पर कोटिवार द्वितीय मेरिट लिस्ट की सूची एवं नामांकन संबंधी जानकारी निम्न प्रकार संलग्न करते हुए सूचित किया जाता है कि चयनित छात्र / छात्राएँ निम्नलिखित बिन्दुओं का अनुपालन करते हुए दिनांक 28.07.2025 से 02.08.2025 तक संस्थान में आकर अपना नामांकन करा लें।
-
नामांकन शुल्क 26,000/- (छब्बीस हजार) रूपया एक मुश्त (One time) देय होगा ।
-
सभी चयनित छात्र / छात्राओं को अपना मूल सी०एल०सी०/ डी०एल०सी० जमा करना होगा ।
-
ऐसे छात्र / छात्राएँ जो अन्य विश्वविद्यालय से हैं उनको मूल प्रवजन -प्रमाण पत्र (Migration ) जमा करना होगा।
-
मूल स्नातक अंक पत्र एवं वैध परिचय-पत्र ( आधार कार्ड) लाना आवश्यक है।
-
आरक्षित श्रेणी के छात्र-छात्राओं को अपना मूल जाति (Cast Certificate) प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक है।
-
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) का लाभ प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को अद्यतन ( 2025-26 ) EWS प्रमाण-पत्र लाना आवश्यक है।
-
सत्यापन के पश्चात् ही नामांकन ली जायेगी। ऐसे छात्र / छात्रायें जिनका सत्यापन के क्रम में आवेदन प्रपत्र में गलत सूचना अंकित पाया जायेगा उनकी नामांकन उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी।
-
चयनित छात्र / छात्राओं द्वारा निर्धारित समयसीमा के अन्दर नामांकन नहीं लेने के उपरान्त उनका दावा स्वतः समाप्त हो जायेगा ।
BLIS 2nd Merit List
Edited By: Anz D
Edited On:
28 Jul 2025